Type Here to Get Search Results !

आरोन खाद वितरण केंद्र पर ई-टोकन व्यवस्था के तहत सुचारू वितरण जारी

 आरोन खाद वितरण केंद्र पर ई-टोकन व्यवस्था के तहत सुचारू वितरण जारी


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं एसडीएम आरोन सुश्री महिमा चौधरी के मार्गदर्शन में डबल लॉक गोदाम स्थित खाद वितरण केंद्र आरोन पर ई-टोकन व्यवस्था के तहत किसानों को खाद का सुचारू वितरण किया जा रहा है। केंद्र पर दो काउंटरों के माध्यम से चार पीओएस मशीनों से खाद वितरण की व्यवस्था संचालित है।

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोनों काउंटरों पर छाया एवं पेयजल की व्यवस्था की गई है। आवश्यक सूचनाओं के प्रसारण के लिए पोर्टेबल स्पीकर सिस्टम के माध्यम से नियमित अनाउंसमेंट किया जा रहा है। केंद्र पर वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस बल एवं कोटवार टीम तैनात की गई है। 

कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन श्री अमित जैन द्वारा केंद्र पर उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा किसानों को सुचारू रूप से खाद उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.