Type Here to Get Search Results !

अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की रात्रिकालीन कार्रवाई जारी

 अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की रात्रिकालीन कार्रवाई जारी


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार तथा खनिज अधिकारी श्री सचिन वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में रात्रिकालीन गश्त एवं प्राप्त सूचना के आधार पर तहसील राघौगढ अंतर्गत ग्राम भुलाए पुल के पास अवैध उत्खनन/परिवहन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। जांच के दौरान वाहन के संबंध में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर सुरक्षार्थ चौकी रूठियाई में खड़ा कराया गया है।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण एवं रात्रिकालीन कार्रवाई की जायेगी। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

कार्रवाई में प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री विजय चक्रवर्ती एवं विभागीय अमले द्वारा की गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.