Type Here to Get Search Results !

मोबाइल कोर्ट की पहल से वर्षों पुरानी विद्युत समस्या का हुआ समाधान

 मोबाइल कोर्ट की पहल से वर्षों पुरानी विद्युत समस्या का हुआ समाधान

एसडीएम आरोन की मौजूदगी में ग्रामीणों को मिली निर्बाध बिजली सुविधा


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार मोबाइल कोर्ट के माध्यम से भूमि एवं जनसुविधाओं से जुड़े विवादों का मौके पर पहुंचकर आपसी सहमति से निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन के आधार पर तहसील आरोन के ग्राम बनयाई में वर्षों से लंबित विद्युत समस्या का सफलतापूर्वक समाधान किया गया।

एसडीएम आरोन सुश्री मंजूषा खत्री की उपस्थिति में राजस्व, पुलिस, विद्युत एवं पंचायत विभाग के समन्वित प्रयासों से विवादित विद्युत लाइन का मौके पर निराकरण कराया गया। कार्रवाई के दौरान शासकीय भूमि पर विद्युत पोल स्थापित कर शासकीय डीपी से विद्युत प्रवाह प्रारंभ कराया गया, जिससे ग्राम के कई परिवारों एवं किसानों को घरेलू उपयोग तथा कृषि कार्य के लिए सुगमता से बिजली उपलब्ध होने लगी। इस जनहितकारी पहल से ग्राम बनयाई में विद्युत व्यवस्था सुचारू हुई और वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सका। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष एवं हर्ष व्यक्त करते हुए मोबाइल कोर्ट की पहल की सराहना की।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार आरोन श्री धीरेंद्र गुप्ता, थाना प्रभारी आरोन श्री रविन्द्र सिकरवार, उपयंत्री रामपुर श्री अनिकेत कुमार, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री अमित जैन, राजस्व निरीक्षक श्री ब्रजेन्द्र बरैया, हल्का पटवारी, महिला पुलिस बल, थाना आरोन का पुलिस बल, जनपद पंचायत के सहायक यंत्री, पंचायत सचिव, विद्युत विभाग के कर्मचारी, ग्रामीणजन एवं पंच उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.