Type Here to Get Search Results !

मृगवास थाना पुलिस द्वारा बाईक पर स्मैक तस्करी करते नशा तस्कर किया गिरफ्तार

 *नशे के विरूद्ध गुना पुलिस की निरंतर कार्यवाही*


मृगवास थाना पुलिस द्वारा बाईक पर स्मैक तस्करी करते नशा तस्कर किया गिरफ्तार


*तस्कर से 15.09 ग्राम स्मैक एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित कुल 2.50 लाख रूपये मूल्य का मशरुका जप्त*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी और कठोर कार्यवाही की जा रही है । समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से संचालित इस अभियान के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है ।


               इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में  इंचार्ज मृगवास थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल शर्मा एवं उनकी टीम ने सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए बाइक से स्मैक की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15.09 ग्राम स्मैक तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित लगभग 2.50 लाख रुपये मूल्य का मशरूका बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है ।


               गौरतलब है कि 25-26 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात मृगवास थाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सानई-मृगवास मार्ग स्थित ग्राम बकान्या की टेकरी के पास एक बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर बिक्री के उद्देश्य से खड़ा है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची । पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया । पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जाफर पुत्र अजीज खां, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बकान्या, थाना मृगवास बताया । विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15.09 ग्राम स्मैक बरामद हुई । बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 01 लाख रुपये सहित कुल 2.50 लाख रुपये मूल्य का मशरूका विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं जिसके विरुद्ध मृगवास थाने में अपराध क्रमांक 85/26 अंतर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । साथ ही आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा सके ।


               मृगवास थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, उपनिरीक्षक राजेश भिलाला, उपनिरीक्षक अजीत कुजूर, प्रधान आरक्षक सोहन अनारे, प्रधान आरक्षक रामकुमार रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सोबरन सिंह, आरक्षक राहुल बघेल, आरक्षक नीरज धाकड़, आरक्षक रामवीर रघुवंशी, आरक्षक योगेश जाट, आरक्षक जितेन्द्र यादव एवं महिला आरक्षक रंजना जर्मन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.