Type Here to Get Search Results !

आरोन थाना पुलिस ने अवैध घातक हथियार के साथ बदमाश किया गिरफ्तार

 आरोन थाना पुलिस ने अवैध घातक हथियार के साथ बदमाश किया गिरफ्तार


*आरोपी से एक अवैध देशी भरमार बंदूक बरामद*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध और अपराधियों पर निरंतर सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में आरोन थाना पुलिस द्वारा अवैध घातक हथियार भरमार बंदूक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है ।   

               गत दिनांक 25 जुलाई 2026 की दरमियानी रात ग्राम तमेडी में पानी की टंकी के पास एक व्यक्ति के भरमार बंदूक लेकर किसी बारदात की नियत में घूमने की आरोन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर सूचना को गंभीरता से लेते हुए आरोन थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्काल   मुखबिर के बताई जगह पर जाकर देखा तो जहां मुखबिर के बताए हुलिए का व्यक्ति अपने कंधे पर बंदूक टांगे जाता दिखाई दिया, जिसने पुलिस को देखते ही वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस फोर्स द्वारा मौके पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए उसे पकड़कर भरमार बंदूक को अपने कब्जे में लिया । जिसने पूछताछ पर अपना नाम अकरम पुत्र इस्माइल खां उम्र 57 साल निवासी ग्राम बसस्टेंड के पीछे आरोन जिला गुना का होना बताया । आरोपी से हथियार रखने संबंधी लायसेंस मांगे जाने पर उसके पास कोई लायसेंस नही होना बताया । जिससे आरोपी का यह कृत्य आर्म्स एक्ट की परिधि में आने पर बरामद भरमार बंदूक पुलिस ने विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जिसके विरुद्ध आरोन थाने में अप.क्र. 272/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।               


               आरोन थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह सिकरवार, पनवाडीहाट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज कुशवाह, उपनिरीक्षक किशोर टोप्पो, सउनि शिवनंदन, प्रधान आरक्षक दिनेश शर्मा, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र गुर्जर, आरक्षक सौरभ, आरक्षक सचिन परिहार, आरक्षक शुभम यादव एवं सैनिक शिवेन्द्र रघुवंशी की विशेष भूमिका रही है ।


               गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अवैध हथियार रखना, उनका प्रदर्शन करना अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । मुखबिर तंत्र, तकनीकी संसाधनों एवं प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से ऐसे तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के विरुद्ध गुना पुलिस द्वारा भविष्य में भी सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.