Type Here to Get Search Results !

नगर पालिका गुना में उपयंत्री श्री दीपक किरार बने प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी

 नगर पालिका गुना में उपयंत्री श्री दीपक किरार बने प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी


गुना 

नगर पालिका परिषद, गुना द्वारा स्वच्छता व्यवस्था के सुचारु संचालन एवं प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से कार्यालयीन आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशों के तहत उपयंत्री श्री दीपक किरार को नगर पालिका परिषद, गुना में पदस्थ किया गया है। 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शैलेष अवस्‍थी द्वारा जारी आदेश में श्री दीपक किरार को प्रशासनिक एवं कार्य सुविधा की दृष्टि से नगर पालिका परिषद, गुना के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी का दायित्व आगामी आदेश तक सौंपा गया है।  आदेश के अनुसार, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में श्री किरार नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता संबंधी सभी कार्यों का नियमानुसार संचालन एवं पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.