Type Here to Get Search Results !

नगर पालिका परिषद गुना की लोक निर्माण शाखा में कार्यों का पुनर्विभाजन

 नगर पालिका परिषद गुना की लोक निर्माण शाखा में कार्यों का पुनर्विभाजन


गुना 

नगर पालिका परिषद गुना के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शैलेष अवस्‍थी द्वारा लोक निर्माण शाखा में प्रशासनिक एवं कार्य सुविधा की दृष्टि से कार्यों का पुनर्विभाजन किया गया है। जारी कार्यालयीन आदेश के अनुसार, श्री सुनील कुमार जैन की पदौन्‍नति उपयंत्री से सहायक यंत्री के पद पर हो जाने से उनके अधीन संचालित समस्त कार्यों का दायित्व तत्काल प्रभाव से शाखा के उपयंत्रियों को सौंपा गया है। 

आदेश के अनुसार उपयंत्री श्री रामवीर शर्मा को वार्ड क्रमांक 10 से 14 तक अतिक्रमण, निर्माण एवं मरम्मत कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना (बीएलसी) के प्रकरणों की जांच एवं रिपोर्ट, सीएम इंफ्रा से संबंधित कार्य तथा अन्य लंबित कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। 

इसी प्रकार उपयंत्री श्री नितिन चंदेल को वार्ड क्रमांक 15 से 18 एवं 35 के निर्माण, अतिक्रमण और मरम्मत कार्यों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (बीएलसी), सीएम मॉनिट ए+ योजना, जनजीवन मिशन, हनुमान चौराहे के कार्य, ट्रैफिक, सिटी ट्रांसपोर्ट तथा संबंधित लंबित कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। 

वहीं उपयंत्री श्रीमती मयूरी श्रीवास्तव को वार्ड क्रमांक 31 से 34 तथा 36 एवं 37 के निर्माण, अतिक्रमण एवं मरम्मत कार्यों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (बीएलसी) के प्रकरणों की जांच एवं अन्य संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर पालिका परिषद द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.