Type Here to Get Search Results !

राज्‍य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

 राज्‍य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न


गुना 

मध्‍यप्रदेश राज्‍य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरपालिका एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2026 के सम्बंध मे फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 27 जुलाई 2026 को किया गया है। जिसके सम्बंध मे स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक गुरूवार को कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्‍याल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष आयोजित की गयी। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहित उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजीव खेमरिया, इलेक्‍शन सुपरवाइजर श्री विजय माथुर सहित अन्‍य कर्मचारी उपस्थित थे। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्‍याल ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर मतदाता सूची के प्रकाशन के अंतिम प्रकाशन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही नगरपालिका की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2026 के सम्बंध मे फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी एवं हार्ड कॉपी राजनैतिक दलों के उपस्थित प्रतिनिधियों को उपलब्‍ध कराई गई। 

जिले में निकायवार मतदाताओं की संख्या

नगरपालिका एवं पंचायतों की फोटो युक्‍त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के तहत प्रकाशित की गई अंतिम प्रकाशन मतदाता सूची के अनुसार नगरपालिका गुना में कुल मतदाताओं की संख्या 01 लाख 40 हजार 807 है, जिसमें 71 हजार 909 पुरुष, 68 हजार 889 महिला व 09 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार नगरपालिका राघौगढ में कुल 45 हजार 998 मतदाता हैं, जिनमें 23 हजार 741 पुरुष, 22 हजार 254 महिला व 3 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। नगर परिषद आरोन में 22 हजार 571 मतदाता हैं, जिनमें 11 हजार 585 पुरुष, 10 हजार 986 महिला मतदाता सम्मिलित हैं। नगर परिषद चांचौड़ा के कुल 18 हजार 645 मतदाताओं में 9 हजार 482 पुरुष व 9 हजार 152 महिला मतदाता व 11 अन्‍य मतदाता, नगर परिषद कुंभराज के कुल 14 हजार 742 मतदाताओं में 7 हजार 569 पुरुष, 7 हजार 173 महिला मतदाता, नगर परिषद मधूसूदनगढ के कुल 15 हजार 672  में 8 हजार 90 पुरुष व 7 हजार 582 महिला मतदाता शामिल हैं। 

  जनपद पंचायत गुना के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में कुल मतदाताओं की संख्या 01 लाख 69 हजार 346 हैं, इनमें 88 हजार 176 पुरुष, 81 हजार 170 महिला मतदाता शामिल है। जनपद पंचायत बमोरी के कुल 01 लाख 27 हजार 506 मतदाताओं में 65 हजार 334 पुरुष, 62 हजार 171 महिला व 1 अन्य मतदाता, जनपद पंचायत आरोन के कुल 90 हजार 86 मतदाताओं में 47 हजार 61 पुरुष, 43 हजार 25 महिला मतदाता, जनपद पंचायत चांचौड़ा के कुल 01 लाख 54 हजार 167 मतदाताओं में 80 हजार 771 पुरुष, 73 हजार 396 महिला मतदाता शामिल हैं। जनपद पंचायत राघौगढ के कुल 01 लाख 47 हजार 140 मतदाताओं में 76 हजार 414 पुरुष, 70 हजार 726 महिला मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार जिले के सभी नगरीय निकायों व जनपद पंचायतों में मतदाता सूची के अनुसार कुल मिलाकर 09 लाख 46 हजार 680 मतदाता हैं,  इनमें 4 लाख 90 हजार 132 पुरुष, 4 लाख 56 हजार 524 महिला व 24 अन्य मतदाता शामिल हैं। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.