Type Here to Get Search Results !

धरनावदा थाना पुलिस ने जुआ फड पर दबिश देकर 04 जुआरी पकडे, नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद

 *जुआ/सट्टा के विरुद्ध गुना पुलिस की सतत कार्यवाही*


धरनावदा थाना पुलिस ने जुआ फड पर दबिश देकर 04 जुआरी पकडे, नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद



            गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूहिल शर्मा के नेतृत्व में झागर चौकी प्रभारी सउनि अनिल कदम और उनकी टीम द्वारा जुए के फड पर दबिश देकर जुआ खेल रहे चार जुआरियों पर कार्यवाही कर उनके कब्जे से नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद की गई है ।


               उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 14 सितंबर 2026 को धरनावदा थानांतर्गत ग्राम मूडरा हनुमान मंदिर तिराहे के पास खेत में कुछ व्यक्तियों के द्वारा ताश-पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की मुखबिर सूचना पर झागर चौकी से पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई । पुलिस टीम द्वारा बिना कोई देर किए तुरंत मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां चार व्यक्ति ताश-पत्तों से जुआ खेलते हुए पाए गए । पुलिस ने तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए चारों को मौके पर ही दबोच लिया गया । जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम 1. सुदामा पुत्र अशोक किरार उम्र 27 साल , 2. अजय पुत्र बल्लभ किरार उम्र 28 साल, 3. भानू पुत्र लल्लू किरार उम्र 28 साल एवं 4. विशाल पुत्र लल्लू किरार उम्र 22 साल सभी निवासी ग्राम गोडिया थाना धरनावदा जिला गुना के बताए गए । पुलिस द्वारा मौके से 3,350/-रूपये नगदी एवं ताश की एक गड्डी विधिवत जप्त कर चारों जुआरियों के विरुद्ध धरनावदा थाने में अपराध क्रमांक 190/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।


               धरनावदा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा के नेतृत्व में झागर चौकी प्रभारी सउनि अनिल कदम, प्रधान आरक्षक योगेश शर्मा, प्रधान आरक्षक अजय कुमार, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र बुंदेला, आरक्षक राजेश परिहार, आरक्षक पवन शर्मा एवं सैनिक सुखलाल नायक का सराहनीय योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.