Type Here to Get Search Results !

धरनावदा थाना पुलिस ने मारपीट के 07 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार

 *गुना पुलिस का जारी है फरार वारंटी धरपकड़ अभियान*


धरनावदा थाना पुलिस ने मारपीट के 07 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार



              गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों, इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप सतत कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूहिल शर्मा के नेतृत्व में झागर चौकी प्रभारी सउनि अनिल कदम और उनकी टीम द्वारा मारपीट के 07 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है ।


               उल्लेखनीय है कि कि वर्ष 2019 में आरोपी सूरज उर्फ मदरासी सहरिया निवासी ग्राम मोई थाना धरनावदा के द्वारा मारपीट की एक घटना को लेकर उसके विरूद्ध धरनावदा थाने में अप.क्र. 456/19 धारा 327, 323, 294, 506 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था, उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना से न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 1965/19 में उसकी गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट जारी हुआ था । पुलिस द्वारा वारंटी सूरज सहरिया की निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को मुखबिर सूचना पर धरनावदा थाने की झागर चौकी पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी सूरज उर्फ मदरासी पुत्र बनवारी सहरिया उम्र 30 साल निवासी ग्राम मोई थाना धरनावदा जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।


               धरनावदा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा के नेतृत्व में झागर चौकी प्रभारी सउनि अनिल कदम, प्रधान आरक्षक योगेश शर्मा, प्रधान आरक्षक अजय कुमार, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र बुंदेला, आरक्षक राजेश परिहार, आरक्षक पवन शर्मा एवं सैनिक सुखलाल नायक का सराहनीय योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.