कलेक्टर ने 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
बुरहानपुर -कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने तहसीलदार नेपानगर की जांच तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेपानगर की अनुशंसा पर आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर श्री सिंह ने यह सहायता राशि मोहित पिता संजय की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। यह सहायता राशि मृतक की निकटतम वारिश उनकी माता अनुराधा पति संजय निवासी शिवाजी नगर वार्ड नं-10 नेपानगर को दी जाना है

