अजयगढ़ से राजेन्द्र पटेल की रिपोर्ट
अजयगढ़:-अजयगढ़ के चंदौरा चौकी अन्तर्गत ग्राम चंदौरा में अज्ञात कारणों के चलते एक 17 वर्षीय नाबालिक के फांसी लगाने का मामला प्रकाश में आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहा लोध पिता श्याम सुंदर लोध उम्र 17 वर्ष निवाशी चंदौरा ने घर के बरामदे में लकड़ी की ठाठ से रस्सी के सहारे से लटक कर फाँसी लगा ली।खेत मे काम करके जब लड़की के पिता वापस घर आये तो उसने उसे फांसी से लटका देखा। जिसके बाद परिजनों के माध्यम से इसकी सूचना चंदौरा पुलिस को दी।जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पी एम हाउस लाया गया।पोस्टमार्टम उपरांत पुलिस ने पंचनामा बना शव को अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सौप दिया गया।

