Type Here to Get Search Results !

अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का नया ट्रेलर हुआ रिलीज


अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का नया ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में नजर आने वाले हैं। देश के महान शासक पर बनी इस फिल्म में एक्टर सम्राट पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित है। बीते कई समय से यह फिल्म अपनी रिलीज के इंतजार में हैं। ऐसे में फैंस की उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म का एक और नया ट्रेलर जारी कर दिया है। हाल ही में सामने आए फिल्म के इस नए ट्रेलर में अक्षय कुमार एक फिर शाही अंदाज में दमदार अदाकारी करते नजर आए।

सामने आए फिल्म के नए ट्रेलर में सम्राट पृथ्वीराज के किरदार में नजर आए अक्षय कुमार नारी के सम्मान और बराबरी की बात करते दिखाई दिए। वहीं, फिल्म में एक्टर राजा के कर्तव्यों और राजा की परिभाषा देते भी दिखाई दिए। अभिनेता का यह अवतार उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इसके अलावा ट्रेलर में अक्षय हिन्दुत्व को परिभाषित करते भी नजर आए। 

फिल्म की बात करें तो 'पृथ्वीराज' का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। फिल्म तीन जून को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, मानुषी छिल्लर संयोगिता के किरदार से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अक्षय और मानुषी के अलावा फिल्म में सोनू सूद, संजय दत्त, आशुतोष राणा, मानव विज, साक्षी तंवर, ललित तिवारी भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। 




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.