Type Here to Get Search Results !

पांच साल बाद भारत में कॉन्सर्ट करेंगे जस्टिन बीबर



पांच साल बाद भारत में कॉन्सर्ट करेंगे जस्टिन बीबर 

जस्टिन बीबर पॉपुलर सिंगर हैं, जो दुनिया भर में मशहूर हैं। उनके गाने फैंस बेहद ही चाव के साथ सुनते हैं। भारत में भी जस्टिन बीबर के लाखों फैंस हैं और अब इन फैंस के लिए एक गुड न्यूज आई है। जस्टिन बीबर भारत आ रहे हैं और वो भी पूरे पांच साल बाद। वह आखिरी बार साल 2017 में भारत में एक कार्यक्रम का हिस्सा बने थे, जिसके बाद से ही भारतीय फैंस उनके कॉन्सर्ट का इंतजार कर रहे हैं और अब ये इंतजार भी खत्म हो गया है।

दरअसल, जस्टिन बीबर अपनी अपकमिंग एल्बम 'जस्टिस' के प्रमोशन के लिए वर्ल्ड टूर पर निकल चुके हैं। इसी दौरान वह भारत में भी अपनी इस नई एल्बम का प्रमोशन करते हुए नजर आएंगे। वह राजधानी दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करेंगे, जहां पर फैंस अपने पंसदीदा सिंगर के शो का आनंद ले सकते हैं। दिल्ली में यह कॉन्सर्ट जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 18 अक्तूबर को होगा।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.