पंचायत निर्वाचन के लिए मतपत्रों के रंग निर्धारित
विदिशा - आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग श्री बसंत प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतपत्रों के रंग निर्धारित किया गया हैं। पंच पद के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र होगा।
गौरतलब है कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2022 के तहत मतदाता अपना मत मतपत्रों के माध्यम से मतपेटी में डाल सकेंगे विदिशा जिले की सातों विकासखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 3 चरणों में संपन्न होगा।

