Type Here to Get Search Results !

बोनी कपूर के साथ हुई साइबर धोखाधड़ी


बोनी कपूर के साथ हुई साइबर धोखाधड़ी

मशहूर निर्माता बोनी कपूर साइबर धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। बोनी कपूर के क्रेडिट कार्ड से कथित तौर पर करीब 4 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया है। उन्होंने मुंबई पुलिस को इस मामले में शिकायत दी है। 25 मई को मुंबई के अंबोली पुलिस थाने में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के मुताबिक, 9 फरवरी को बोनी कपूर के खाते से पांच फर्जी लेन-देन किए गए और 3.82 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। बोनी कपूर को इसका पता चला कि उनके बैंक खाते से पैसे निकाले गए हैं। उन्होंने इस बारे में बैंक से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत की।

निर्माता ने पुलिस को बताया कि उनसे किसी ने क्रेडिट कार्ड के बारे में कोई जानकारी नहीं मांगी और न ही उन्हें इस बारे में कोई फोन आया। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि बोनी कपूर के कार्ड के उपयोग के दौरान किसी ने उनका डेटा हासिल कर लिया। जानकारी के मुताबिक, बोनी कपूर के कार्ड से गुरुग्राम की एक कंपनी के खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.