Type Here to Get Search Results !

एकनाथ गुट को मिलेंगे 13 मंत्री पद


एकनाथ शिंदे गुट के बागी विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से मिले रक्षा कवच के बाद भाजपा सक्रिय हो गई है। भाजपा और एकनाथ शिंदे गुट के बीच तो अब सरकार के गठन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। भाजपा और शिंदे गुट के बीच सरकार बनाने को लेकर मंथन जारी है और मंत्री पदों के बंटवारे का भी खाका लगभग फाइनल हो गया है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने 29 मंत्री पद अपने पास रखने का फैसला लिया है और एकनाथ शिंदे गुट को 13 मंत्री पद दिए जा सकते हैं। इनमें से 8 लोगों को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है और 8 लोगों को राज्य मंत्री बनाने की तैयारी है। भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने की स्थिति में एकनाथ शिंदे, उदय सामंत, दादा भुसे, गुलाबराव पाटिल और दीपक केसरकर को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। कहा यह भी जा रहा है कि एकनाथ शिंदे गुट की ओर से डिप्टी सीएम के पद को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि अब तक इसे लेकर सहमति नहीं बन सकी है। चर्चाएं हैं कि भाजपा और एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से जल्दी ही विश्वास मत प्रस्ताव की मांग राज्यपाल से की जा सकती है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.