गुछारा भटिया के पास फोर व्हीलर वाहन की लाइट से अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल सवार गिरे
दो घायल 3 वर्षीय बालक सुरक्षित
महिला की हालत गंभीर
निमंत्रण में आ रहे थे अजयगढ़
सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक और उसकी मौसी के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है जिसमें 3 वर्षीय बालक पूरी तरह से सुरक्षित बताया जा रहा है, दुर्घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलाश पिता प्रेम सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम सरवंशी थाना धरमपुर अपनी मौसी हीरामणि पति मीहीलाल निवासी मड़रका के साथ बीती रात 4 जून 2022 को मोटरसाइकिल से निमंत्रण में अजयगढ़ की ओर आ रहे थे तभी गुछारा भटिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार फोर व्हीलर गाड़ी की तेज लाइट की चकाचौंध से आंखें चौंधियाने से अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गए जिसमें मोटरसाइकिल चालक कैलाश और उसकी मौसी हीरामणि गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं 3 वर्षीय बालक सुरक्षित बताया गया है, राहगीरों और पुलिस के द्वारा घायलों को अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है


