Type Here to Get Search Results !

नवतपा के बाद भी पारा 46 डिग्री के पार


रायपुर | छत्तीसगढ़ में नवतपा के बाद सूरज देवता रौद्र रूप देखा रहा है। तेज गर्म हवाएं और सूर्य की किरणें झुलसा रही है। गर्मी ने बेचैन कर दिया है। पारा सातवें आसमान पर है। पिछले दो दिनों में पारा लगातार चढ़ रहा है। नवतपा के बाद छत्तीसगढ़ तप रहा है। शुक्रवार को पारा 46 डिग्री के पार चला गया था। मौसम विभाग ने 48 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि गर्मी से अभी राहत नहीं मिलेगी। शनिवार व रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से नागालैण्ड तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 4 जून को अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट नहीं होगी। प्रदेश में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.