Type Here to Get Search Results !

सुपीम कोर्ट परिसर में स्थित बैंक में लगी आग


गर्मी में इजाफा होने के साथ ही  देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। ताजा मामले में मंगलवार सुबह सुप्रीम कोर्ट परिसर में मौजूद एक सरकारी बैंक में आग लग गई है। वहीं, सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। बावजूद इसके आग के इस हादसे में लाखों के नुकसान की जानकारी मिल रही है। मंगलवार सुबह 9 बजे के बाद दिल्ली के दमकल विभाग के कर्मचारियो को सुप्रीम कोर्ट के कैंपस के अंदर बने यूको बैंक में आग लगने की जानकारी मिली। इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां की मदद से कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हैं।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.