Type Here to Get Search Results !

माचिस से खेलते वक्त मासूम बच्चे की जलकर मौत



माचिस से खेलते वक्त मासूम बच्चे की जलकर मौत

नई दिल्ली | दिल्ली के दयालपुर में बच्चों द्वारा माचिस से खेलते वक्त आग लग गई। इस हादसे में तीन साल के बच्चे की आग में जलकर मौत हो गई। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।मृतक तीन वर्षीय आमिर परिवार के साथ दयालपुर के न्यू मुस्तफाबाद में मकान की तीसरी मंजिल पर रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई ईशान, दो बहनें तमन्ना और बतूल हैं। आमिर के पिता गाड़ियों पर नंबर प्लेट लगाने का काम करते हैं। शनिवार को वह काम पर गए थे। आमिर अपने भाई ईशान के साथ खेल रहा था। इसी बीच उसकी मां पानी की मोटर बंद करने के लिए नीचे चली गई। ईशान माचिस जलाकर ईधर-उधर फेंक रहा था। आमिर भी वहीं मौजूद था, तभी अचानक पर्दे में आग लग गई और जला हुआ पर्दा आमिर पर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। शोर सुनकर उसकी मां तुरंत वहां आई और आग बुझाकर बेटे को जीटीबी अस्पताल लेकर गई। चार घंटे बाद आमिर की मौत हो गई।आमिर की मां घरेलू काम में व्यस्त थी, दोनों बच्चे खेल रहे थे। ऐसे में उसे पता ही नहीं चला कि ईशान ने रसोईघर से माचिस कब ले ली।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.