Type Here to Get Search Results !

गोरखपुर में रिमझिम बारिश से मानसून की आहट


गोरखपुर जिले में मंगलवार सुबह शहर में मौसम का नजारा कुछ जुदा नजर आया। अधिकांश इलाके में हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई तो कुछ इलाकों में बस बादल छाए ही रहे, जिससे लोग परेशान रहें। आज-कल में मानसून की गोरखपुर में दस्तक देने की संभावना है। यह रिमझिम बारिश मानसून की आहट का संदेशा है।गोरखनाथ, गोरखपुर विश्वविद्यालय, मोहद्दीपुर, मेडिकल कॉलेज रोड, रुस्तमपुर, बेतियाहाता, नगर निगम समेत कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं गोरखपुर ग्रामीण इलाकों में हल्की तेज बारिश हुई है। इससे किसानों को बड़ा लाभ मिला है।

 






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.