Type Here to Get Search Results !

होने वाली बहू के लिए मुकेश अंबानी ने रखी अरंगेत्रम सेरेमनी


होने वाली बहू के लिए मुकेश अंबानी ने रखी अरंगेत्रम सेरेमनी

भारत के सबसे प्रभावशाली और अमीर उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी का बॉलीवुड से गहरा नाता रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के बहुत सितारे पहुंच पार्टी की रौनक बढ़ाते हैं। कल मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपनी होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट की अरंगेत्रम सेरेमनी का आयोजन किया था। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हुए इस आयोजन में बॉलीवुड के कई बड़े और नामी सितारों ने शिरकत की थी।

अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट एक क्लासिकल डांसर हैं। बीते दिन राधिका ने पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया था। इस दिन को राधिका के लिए और खास बनाने के लिए मुकेश अंबानी ने इस भव्य अरंगेत्रम सेरेमनी का आयोजन किया था, जिसमें राधिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके परफॉर्मेंस की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं,

मुंबई में जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में अंबानी परिवार के साथ-साथ फिल्मी दुनिया की तमाम हस्तियां भी राधिका मर्चेंट का डांस देखने पहुंची। इस कार्यक्रम में राजकुमार हिरानी, मीजान जाफरी, सागरिका घाटगे, जहीर खान, सलमान खान, आमिर खान और रणवीर सिंह ने शिरकत की। राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू हैं।मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का राधिका से शादी होने वाली है। राधिका को इससे पहले भी कई बार अंबानी परिवार के साथ स्पॉट किया जा चुका है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.