Type Here to Get Search Results !

हाईकोर्ट के नए जजों ने विशेष समारोह में किया शपथ ग्रहण


वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप माथुर और शोभा मेहता ने बतौर राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में सोमवार को एक विशेष समारोह में शपथग्रहण कर लिया। राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव ने उन्हें संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। इस समारोह में राजस्थान हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीश, इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर, न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता व शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बता दें कि राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद केंद्र सरकार ने एडवोकेट कुलदीप माथुर और जिला न्यायाधीश शुभा मेहता की राजस्थान हाईकोर्ट में नियुक्ति की है। न्यायाधीश शुभा मेहता के पति जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल वर्तमान में राजस्थान हाईकोर्ट में जज हैं। प्रदेश हाईकोर्ट के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिलेगा कि पति-पत्नी एक साथ काम करेंगे।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.