Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस के सत्याग्रह को नेता प्रतिपक्ष ने कहा नौटंकी


'अग्निपथ' योजना के खिलाफ कांग्रेस के सत्याग्रह पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आप कुछ भी कर ले, लेकिन छत्तीसगढ़ के देशभक्त युवाओं को अग्निवीर बनने से रोक नहीं पाएंगे। यहां के नौजवान अग्निपथ पर चलेंगे और देश सेवा का मौका नहीं छोड़ेंगे। धरमलाल ने प्रदेशभर में हुए कांग्रेस के सत्याग्रह को नौटंकी बताया है।

जांजगीर-चांपा जिले के प्रशिक्षण शिविर में धरमलाल कौशिक ने कहा कि युवा रोजगार चाहते हैं। केंद्र सरकार ने वैकेंसी जारी की गई है। अग्निवीर बनने बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। युवा रोजगार से जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1971 में नारा दिया था कि गरीबी हटाओ और देश बचाओ। 70 साल तक देश में राज करने वाली कांग्रेस पार्टी न गरीबी हटा सकी और न देश बचा सकी। भाजपा रोजगार दे रही है, तो कांग्रेसियों को तकलीफ हो रही है और नौटंकी कर रहे हैं। अग्निवीर से देश मजबूत होगा। युवाओं का भविष्य अच्छा होगा।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.