Type Here to Get Search Results !

टमाटर की बढ़ती कीमतों से मिलेगी राहत


टमाटर की बढ़ती कीमतों से जल्द राहत मिलने वाली है।  दक्षिणी राज्यों में अगले दो सप्ताह में टमाटर की खुदरा कीमतें स्थिर होनी चाहिए। वहां बारिश की वजह से फसल को भारी नुकसान पहुंचने से कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। यह बातें केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने गुरुवार को कही।उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कई शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 50 से 106 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच चल रही हैं। यही स्थिति महाराष्ट्र में भी है। आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में टमाटर 40 रुपये प्रति किलो है। तो वहीं, दिल्ली को छोड़कर, अन्य महानगरों में खुदरा कीमतें दो जून को उच्चस्तर पर थीं। मुंबई और कोलकाता में गुरुवार को टमाटर 77 रुपये प्रति किलो और चेन्नई में 60 रुपये प्रति किलो के भाव बेचा गया।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.