Type Here to Get Search Results !

तस्करी में एक नाइजीरियाई समेत तीन गिरफ्तार


नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने दो मामलों में एक नाइजीरियाई समेत तीन ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से साढ़े तीन किलो उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि जब्त हेरोइन की कीमत 21 करोड़ रुपये है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान तिमारपुर निवासी अंकुश, उत्तम नगर निवासी संजय और नाइजीरिया के एंथनी के रूप में हुई है।साइबर सेल के उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा के मुताबिक, पहले मामले में गुप्त सूचना मिलने के बाद 25 मई को केशव नगर के पास जाल बिछाकर अंकुश को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अंकुश के पास से 505 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ में अंकुश ने बताया कि उसके पिता अवैध शराब की बिक्री में शामिल थे। अंकुश की मां भी पहले मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल थी। वह सुल्तानपुरी से मादक पदार्थों की खरीद करता था।दूसरे मामले में 27 मई को गुप्त सूचना के आधार पर डाबरी महावीर एन्क्लेव के बिजली घर के पास जाल बिछाया गया और वहां से नाइजीरियाई नागरिक एंथनी और संजय को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पास से तीन किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। एंथनी गिरोह का मास्टरमाइंड है। एंथनी अफ्रीकी देशों से आने वाले अपने सहयोगियों से मादक पदार्थो की खरीद करता था। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपितों से पूछताछ कर इनके अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.