Type Here to Get Search Results !

पूर्व कांग्रेसी नेता श्वेता ब्रह्मभट्ट आज भाजपा जॉइन करेंगे


अहमदाबाद | गुजरात कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रमुख हार्दिक पटेल गुरुवार को भाजपा जॉइन करेंगे| हार्दिक पटेल के अलाव पूर्व कांग्रेसी नेता श्वेता ब्रह्मभट्ट भी गुरुवार को भाजपा का भगवा धारण करेंगी| पहले हार्दिक पटेल और श्वेता ब्रह्मभट्ट एक समय पर भाजपा में शामिल होनेवाले थे| लेकिन अब दोनों नेताओं के भाजपा जॉइन करने में समय में बदलाव हुआ है| जिसके मुताबिक श्वेता ब्रह्मभट्ट गुरुवार की सुबह 11 बजे गुजरात प्रदेश भाजपा मुख्यालय कमलम में भाजपा जॉइन करेंगे| जिसके बाद दोपहर 12 बजे हार्दिक पटेल भी भाजपा में शामिल हो जाएंगे| गुजरात प्रदेश भाजपा प्रमुख सीआर पाटील कमलम में हार्दिक पटेल को भगवा धारण करवाकर पार्टी में स्वागत करेंगे| पहले हार्दिक पटेल के भाजपा जॉइनिंग के समय मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के भी उपस्थित रहना तय था| लेकिन अब खबर है कि जब हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल होंगे तब मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल मौजूद रहेंगे| दूसरी ओर हार्दिक पटेल के भाजपा में शामिल होने के कार्यक्रम का एक पोस्टर सामने आया है, जिसमें सुबह से दोपहर तक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है| पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और प्रदेश प्रमुख सीआर पाटील की तस्वीरें हैं, जिसके ऊपर लिखा है ‘तन मन और जीवन राष्ट्र को समर्पित|’ तस्वीरों के नीचे लिखा है ‘भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मजबूत गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्यक्रम में रामसेतु की गिलहरी बनकर साथ देने के लिए युवा नेता हार्दिक पटेल 2 जून 2022 को भाजपा में शामिल होंगे| पोस्टर के अंत में हार्दिक पटेल की भी तस्वीर लगाई गई|’ भाजपा में शामिल होने से पहले हार्दिक पटेल सुबह 9 बजे अपने निवास में दुर्गा पूजा और पूजा करें| जिसके पश्चात 10 बजे एसजीवीपी गुरुकुल में राम, श्याम और घनश्याम के दर्शन कर प्रदेश भाजपा मुख्यालय के लिए रवाना होंगे| जहां दोपहर 12 बजे हार्दिक पटेल विधिवत भाजपा जॉइन करेंगे|






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.