Type Here to Get Search Results !

भिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा


भिलाई स्टील प्लांट के अंदर शुक्रवार सुबह फिर से SMS-2 के कनवर्ट 3 में ब्लास्ट हो गया। रात करीब 2.45 बजे भिलाई इस्पात संयंत्र के SMS-2 में काम चल रहा था। यहां कनवर्ट – 3 में पिघले हुए लोहे को शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान वहां अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे पिघले हुए लोहे के छींटे काफी दूर तक गिरे। इस दौरान वहां काम कर रहे मानसिंह ठाकुर (58) और ठेका कर्मचारी गिरि कुमार और भूषण लाल के ऊपर भी लोहे के छीटे गिरे, जिससे वो बुरी तरह से झुलस गए। बीएसपी स्टॉफ ने तुरंत जख्मी हालत में तीनों को मेन मेडिकल पोस्ट पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों का इलाज बर्न वार्ड में चल रहा है।  तीनों कर्मचारी 15-20 प्रतिशत तक झुलस गए हैं।

घटना के बाद बीएसपी प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। SMS-2 में हुई घटना की जांच का आदेश दे दिया गया है। यह घटना क्यों और कैसे हुई इसका पता लगाने में बीएसपी के अधिकारी जुटे हुए हैं। हादसे की खबर लगते ही बीएसपी के कर्मचारी यूनियन के नेता अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए हैं। जख्मी कर्मचारी और ठेका मजदूरों का हालचाल लिया जा रहा है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.