Type Here to Get Search Results !

दिव्येंदु शर्मा की नई वेब सीरीज ‘साल्ट सिटी’ का ट्रेलर रिलीज


दिव्येंदु शर्मा की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ गई है। दर्शक लंबे समय से उनकी नई वेब सीरीज की राह देख रहे थे। अब लोगों का यह इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि उनके अगले वेब शो साल्ट सिटी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हालांकि इस बार दिव्येंदु को देखने का पता अमेजन न होकर सोनी लिव हो गया है। इस नई वेब सीरीज में एक्टर अपने पिछले किरदार से बिल्कुल अलग नजर आने वाले हैं।

साल्ट सिटी एक फैमिली ड्रामा है जिसमें एक छोटे से परिवार की कहानी को दिखाया गया है। इस सीरीज में पीयूष मिश्रा जैसे उम्दा कलाकार भी नजर आने वाले हैं। शो में वह दिव्येंदु के पिता के रोल में हैं। इसके अलावा इसमें गौहर खान, ईशा चोपड़ा, जितिन गुलाटी, मनीष आनंद, प्रणय पचौरी और मोनिका चौधरी भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज का निर्देशन ऋषभ अनुपम सहाय ने किया है। ऋषभ ने प्रांजल सक्सेना और शशांक के साथ मिल कर इसकी कहानी लिखी है। यह फैमली ड्रामा सीरीज 16 जून से सोनी लिव पर स्ट्रीम की जा सकेगी। 





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.