Type Here to Get Search Results !

दिल्ली में टुकड़ों में मिला महिला का शव


पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में रविवार देर रात एक बैग के अंदर महिला की लाश के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। बैग के भीतर टांगों के चार टुकड़ों के अलावा पेट का कुछ हिस्सा पैक कर उसे झाड़ियों में फेंका गया था। महिला के अवशेष मिलने की खबर मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे। शव का सिर, धड़ और हाथ नहीं थे। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद शव के कुछ टुकड़ों को बैग में डालकर यहां फेंका गया है। पांडव नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मृतका की पहचान के अलावा उसके शव के बाकी हिस्सों की तलाश करने का प्रयास कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की जा रही है।पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि रविवार देर रात को पांडव नगर थाना पुलिस गश्त पर थी। इस बीच कल्याणपुरी 20-ब्लॉक पर टीम पहुंची तो झाड़ियों में एक बैग पड़ा देखा गया। बैग से तेज दुर्गंध आ रही थी। मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद जैसे ही बैग को खोला गया। पुलिस की टीम के होश उड़ गए। बैग के भीतर मानव शरीर के कुछ हिस्से थे। दोनों टांगों के चार टुकड़ों के अलावा पेट का कुछ हिस्सा बैग में था।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.