Type Here to Get Search Results !

अडानी ग्रुप का शेयर 52-वीक बाद हाई पर पहुंचा



अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में लगातार तेजी देखी जा रही है। कंपनी के शेयर आज शुक्रवार को शुरुआती कारोबारी सेशन में 52-वीक हाई पर पहुंच गए। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 10 रुपये प्रति शेयर चढ़कर खुले और ₹2,514.05 प्रति शेयर के अपने नए 52-वीक के शिखर पर चढ़ गए।बिजली की मांग में बढ़ोतरी के कारण अडानी ग्रुप का यह शेयर 'अपट्रेंड' में है।चार्ट पैटर्न पर स्टॉक अभी भी तेज दिख रहा है और जल्द ही यह 2600 रुपये प्रति शेयर के स्तर तक जा सकता है।अडानी ग्रुप का यह शेयर पूरे साल शानदार रिटर्न दे रहा है। पिछले एक साल में यह 1415 रुपये से बढ़कर 2500 रुपये के स्तर तक पहुंच गया है। इस अवधि में लगभग 75 प्रतिशत की तेजी आई है।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.