Type Here to Get Search Results !

मशहूर निर्देशक तरुण मजूमदार का हुआ निधन


प्रसिद्ध भारतीय सिनेमा निर्देशक तरुण मजूमदार का निधन हो गया है। वह 92 वर्ष के थे। पद्म श्री पुरस्कार विजेता ने सुबह 11:17 बजे अंतिम सांस ली। निर्देशक लंबे समय से बीमार थे और 14 जून को उन्हें कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में कई अंगों की खराबी के कारण भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन अचानक ही रविवार को उनकी हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेशन सपोर्ट पर रखा गया था।तरुण मजूमदार से गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अस्पताल मिलने गई थीं। वहीं, उनके निधन पर ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रख्यात फिल्म निर्देशक तरुण मजूमदार के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उन्होंने आज कलकत्ता में अंति सांस ली। उन्हें पद्म श्री, राष्ट्रीय पुरस्कार, बीएफजेए पुरस्कार, फिल्म फेयर पुरस्कार सहित कई पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनके निधन से फिल्म जगत को एक बड़ी क्षति पहुंची है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.