Type Here to Get Search Results !

चंडीगढ़ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन


इंडियन नेशनल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) द्वारा आज के लिए जारी समन की कार्रवाई के विरोध में चंडीगढ़ कांग्रेस की सेक्टर 18 ईडी दफ्तर तक रैली थी। खराब मौसम के चलते प्रदर्शन दोपहर लगभग 12 बजे शुरु हुआ। कांग्रेसी जैसे ही रैली के लिए सेक्टर 35 कांग्रेस भवन से निकले उन्हें चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर 34/35 के चौक पर ही रोक लिया। यहां कांग्रेसियों की पुलिस के साथ बहस भी हुई। पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। कुछ कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस ने सेक्टर-18 स्थित ईडी के ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन करना था। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रधान दीपा अस्धिर दूबे, यूथ कांग्रेस के मनोज लुबाना ने भी अपने कार्यकर्ताओं सहित इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान मोदी सरकार और ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।



 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.