Type Here to Get Search Results !

व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर बनाया बंधक

फरीदाबाद में अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने पशु व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर बंधक बनाने के बाद छह लाख की फिरौती मांगने के आरोप में दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों और उनके दो अन्य साथियों ने रेवाड़ी निवासी पशु व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर फरीदाबाद बुलाकर बंधक बना लिया था।व्यापारी को छोड़ने के एवज में आरोपियों ने उसके चचेरे भाई से छह लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। चचेरे भाई ने समझदारी दिखाते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 को मामले की जानकारी दी। क्राइम ब्रांच प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने सेक्टर-16 के एक मकान से व्यापारी को सकुशल छुड़ा लिया।शाखा प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि नूंह निवासी अहसान इस गिरोह का सरगना है। वह रेवाड़ी से दो बार पीड़ित व्यापारी से भैंस खरीदकर लाया था। इस दौरान उसने देखा कि व्यापारी के पास काफी पैसा है। जाल में फंसाने के लिए उसने व्यापारी का नंबर गांव बड़खल निवासी दानिश को दिया। चचेरे भाई ने समय रहते पुलिस को सूचना दे दी। क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने व्यापारी के चचेरे भाई के साथ जाल बिछाया और आरोपियों को रुपये लेने के लिए बुलाया। जैसे ही दानिश रुपये लेने आया टीम ने उसे दबोच लिया।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.