16 ग्रामों में स्वास्थ्य शिविर लगायें, 400 रोगियों का उपचार
KrishnaPandit.comAugust 30, 2022
0
श्योपुर - कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित 16 ग्रामों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये गये। जिसमें 400 रोगियों का उपचार किया गया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी बडौदा डॉ आरसी मीणा ने बताया कि झोपडी ग्राम में 20, अडवाड में 24, माखनाखेडली में 22, दलारना कलां में 14, ईचनाखेडली में 12, लहचौडा में 11, साडा का पाडा में 46, सामरसा में 44, उचाखेडा में 41, बिचपुरी में 14, जवासा में 52, सिरसौद में 29, करिरीया में 11, दांतरादा में 14, कीरपुरा में 29 तथा खिरखिरी में 17 रोगियों का उपचार का दवाई प्रदान की गई।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है