श्योपुर - प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्योपुर श्री प्रदीप मित्तल के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पवन कुमार बांदिल एवं श्री संतोष बघेल, सी0जे0एम0 श्योपुर द्वारा जिला जेल श्योपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में जेल में निरूद्ध बंदियों को उनके अपील के अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता, कैदियों के अधिकारों के बारे में जागरूकता, प्लीबार्गेनिंग, पैरोल का अधिकार के बारे में जानकारी प्रदान की गई व उनके स्वास्थ्य संबंधी, व उनकी पेशी व्ही.सी. के माध्यम से की जा रही है? या नहीं के संबंध में जानकारी लेते हुये अन्य समस्याओं के बारे में भी पूछा गया साथ ही कैदियों को लेखन-गायन आदि कार्य करने व योग करने के लिये प्रेरित किया।

.jpg)