Type Here to Get Search Results !

प्यासे जीवों को गर्मी से राहत देने के लिए राष्ट्रवादी संघ और वाल्मीकि महापंचायत ने लगाए सकोरे


गुना।

गर्मियों के आगाज होते ही पशु पक्षियों के लिए जल का संकट उत्पन्न होना स्वाभाविक है, मनुष्य तो किसी प्रकार से अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर ही लेता है। लेकिन मूक पशु पक्षियों के लिए जल आपूर्ति का संकट बना रहता है। ऐसे में विगत कई वर्षों से राष्ट्रवादी संघ गर्मियों के मौसम में विभिन्न स्थानों पर पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सकोरे और पानी की टंकियों का प्रबंध करते रहे हैं। इस बार भी गर्मी की शुरुआत होते ही इस कार्य को आरंभ करते हुए राष्ट्रवादी संघ और वाल्मीकि महापंचायत के संयुक्त प्रयासों से स्थानीय स्वतंत्रता पार्क से सकोरे लगाने की शुरुआत की है।जिसमें स्वतंत्रता पार्क और लाल परेड क्षेत्र पर 30 सकोरे लगाए गए। और शीतल जल भरा गया। और इस प्रयास को आगे भी जारी रखना तय किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रवादी संघ और वाल्मीकि महापंचायत से एडवोकेट मनोज सिंह राठौड़, कप्तान राव देशमुख, हरिओम निधानियां, निकेश नरवाले, गुलशन बेरुआ, अर्जुन धुरिया, अमर वाल्मीक, रामबाबू नारावले संजीव बघेल, संदीप गोस्वामी, विकास शर्मा, संजय वर्मा, अभिनय मोरे, अनेक साथी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.