अवैध शराब माफिया द्वारा दलित की हत्या के पीड़ितों एवं पुलिस से प्रताड़ितों ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष से की मुलाकात।
पीड़ितों को न्याय दिलानें व दोषियों पर कार्यवाही की उठाई मांग।
पीड़ितों की आवाज विधान सभा मे उठेंगी........अजय सिंह
सागर प्रवास पर आयें पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया भगवानगंज वार्ड स्थित मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के निवास पर पहुंचे,जहां श्री सिंह की नरयावली विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों के हुजूम ने भव्य अगवानी करते हुए आत्मीय स्वागत किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने सागर जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था,बढ़ते अपराधों और लगातार घटित हो रही अन्याय, अत्याचार,उत्पीड़न की घटनाओं सहित जिले में बढ़ रहे अवैध शराब,जुआ,सट्टा आदि के कारोबार से अवगत कराया।इस दौरान अजय सिंह राहुल ने भैंसा निवासी प्रेम नारायण अहिरवार से मुलाकात कर उनके पुत्र स्व.मनोज अहिरवार की अवैध शराब माफियाओं के द्वारा की गई निर्मम हत्या की जानकारी ली तथा हरनाम सिंह ठाकुर निवासी कर्रापुर के साथ पुलिस द्वारा की गई गाली गलौज व मारपीट की घटना सहित अनेकों पीड़ितों से मुलाकात की तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ हैं और उन्हें न्याय दिलानें के लिये वचनवध्य हैं और आपकी अबाज पूरी ताकत के साथ मध्यप्रदेश विधानसभा में उठाऊंगा।इस दौरान मुख रूप से पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मोहासा,लक्ष्मण सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष रवि उमाहिया,राकेश राय,चैतन्य कृष्ण पांडे, मनोहर पाराशर,संदीप चौगरी,आई एम खान,पुरुषोत्तम शिल्पी, कोमल सिंह, मोतीलाल पटैल,राहुल कुशवाहा,राम बहादुर कुर्मी,राजा बुंदेला,सत्यम सिंह चौधरी,आनंद सोनी,पवन यादव,बंटी कोरी,कपिल सिंह राजपूत, तुलसीराम मिश्रा,राजेश श्रीवास,पवन यादव,गंगाराम केमिया,यूनुस खान, शान पठान,गुलाब अहिरवार,जितेंद्र अहिरवार,देव सिंह राजपूत,फदली अहिरवार,शैलेंद्र अहिरवार, पवन राय,सत्यभान सेन,सीमा कमल चौधरी,अमन लोधी,महेंद्र पटेल,जसवंत अहिरवार,राधे पटेल,राज बंसल प्रीतम अहिरवार,छत्तर अहिरवार,अजय अहिरवार, जम्मू अहिरवार,सौरभ कुमार, पंचम लाल आदि मौजूद थे।
