पुल के नीचे पसरा अतिक्रमण, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
गुना।
गुना जिले में बजरंगगढ़ रेल्वे ओवर ब्रिज के नीचे दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण हो रहा है। इस पुल के नीचे दुकानदारों ने अपना सामान रखा हुआ है। जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दुकानदारों द्वारा इस पुल के नीचे गाड़ियों की सर्विस भी करते हुए देखा जा सकता है। और उन्होंने अपनी गाड़ी सर्विस की दुकानें भी इस जगह डाल दी है। जिससे भी आवागमन बाधित हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा इस पुल के नीचे से सख्ती से दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण हटवाना चाहिए। जिससे आवागमन सुचारू रूप से सही बना रहे। और आने जाने वाले लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।
