Type Here to Get Search Results !

नाबालिक से छेड़छाड़ करने का आरोपी जेल दाखिल

 नाबालिक से छेड़छाड़ करने का आरोपी जेल दाखिल



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट  


जांजगीर चाम्पा - सूनेपन का फायदा उठाकर नाबालिक बालिका के साथ छेड़छाड़ करने की नियत से अशोभनीय हरकत करने के आरोपी को थाना बलौदा पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर पॉक्सो एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                   इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमति निवेदिता पाल ने अरविन्द तिवारी को बताया आरोपी जय कुमार पटेल (22 वर्ष) द्वारा गत दिवस 26 अप्रैल को सूनेपन का फायदा उठाकर नाबालिक बालिका के साथ छेड़छाड़ करने की नियत से अशोभनीय हरकत किया गया। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना बलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपना जुर्म  स्वीकार किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना बलौदा पुलिस ने आरोपी को चौबीस घंटे के भीतर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा , उपनिरीक्षक सुनील टैगोर , प्रधान आरक्षक सहेत्तर पाटले , आरक्षक संतोष रात्रे , टिकेश्वर राठौर और लखेश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.