Type Here to Get Search Results !

एसडीएम ने किया कृषि उपज मंडी आरोन का निरीक्षण

 एसडीएम ने किया कृषि उपज मंडी आरोन का निरीक्षण


गुना 

एसडीएम आरोन सुश्री महिमा चौधरी द्वारा कृषि उपज मंडी आरोन का निरीक्षण कर मंडी की नीलामी व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनकी समस्याएं भी सुनीं। निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में गलत तरीके से खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर चालानी कार्रवाई की गई एवं सभी वाहनों को व्यवस्थित रूप से खड़ा करवाया गया, जिससे मंडी परिसर में सुचारू आवागमन सुनिश्चित हो सके।

कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार आरोन श्री अमित जैन, प्रभारी मंडी सचिव श्री प्रदीप तिवारी सहित मंडी टीम उपस्थित रही। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.