Type Here to Get Search Results !

केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया की गरिमामय उपस्थिति में कूनों नदी के उद्‌गम स्‍थल पर जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 का समारोहपूर्वक हुआ समापन

 केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया की गरिमामय उपस्थिति में कूनों नदी के उद्‌गम स्‍थल पर जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 का समारोहपूर्वक हुआ समापन


गुना 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश में 19 मार्च 2026 को वर्ष प्रतिपदा के दिन से जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 का क्रियान्वयन प्रारंभ किया गया था जिसके अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य संपादित किये गये है। 

अभियान के दौरान जिले में में नदियों, तालाबों, कुओं, बावड़ियों आदि जल स्रोतों का संरक्षण, पुनर्जीवन, स्वच्छता और जल संवर्धन एवं जनभागीदारी से जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाकर जल संरक्षण एवं संवर्धन के नवीन एवं पूर्व के अपूर्ण कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण किया गया, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण भूजल संवर्धन रैनवाटर हार्वेस्टिग एवं नदी पुर्नजीवन के कार्य सम्मिलित रहे। जिले में समस्‍त ग्राम पंचायतों में विशेष समापन कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें समापन समारोह में ग्रामसभा में मुख्‍यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया।

  जल गंगा सवर्धन अभियान 2026 समापन का जिला स्‍तरीय मुख्‍य कार्येक्रम का आयोजन केंद्रीय संचार मंत्री और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास भारत सरकार श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की गरिमामय उपस्थिति में कूनो नदी उदगम स्थल पर एक पेड़ मॉ के नाम अभियान अंतर्गत कूनों नदी परियोजना अंतर्गत 700 पौधों का पौधारोपण कर संपन्‍न किया गया। 

मुख्‍य समापन समारोह में जिला पंचायत अध्‍यक्ष एवं अन्‍य जिला/जनपद स्‍तरीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें, साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.