स्वनिधि दिवस पर 30 से अधिक हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
गुना
स्वनिधि महोत्सव माह (10 जुलाई से 10 अगस्त 2026) के अंतर्गत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, गुना मुख्य शाखा द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के पात्र हितग्राहियों के लिए विशेष पहल की गई।
इस अवसर पर बैंक शाखा प्रबंधक श्री अभिषेक सक्सेना ने 17 जुलाई को "स्वनिधि लॉगिन डे" के रूप में मनाते हुए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं विश्वकर्मा योजना के 30 से अधिक पात्र हितग्राहियों के आवेदन स्वीकृत कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराना तथा अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना रहा।
इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल ऑफिस से श्री हर्ष तिवारी, श्री रेष मोहन, श्री संजय भीलवार (फील्ड ऑफिसर), जिला शहरी विकास अभिकरण से सिटी मिशन मैनेजर श्री शिवम द्विवेदी तथा नगर पालिका परिषद गुना के सामुदायिक संगठक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
