Type Here to Get Search Results !

आरोन एसडीएम सुश्री मंजुषा खत्री ने पल्स पोलिया अभियान का किया निरीक्षण, बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

 आरोन एसडीएम सुश्री मंजुषा खत्री ने पल्स पोलिया अभियान का किया निरीक्षण, बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक



गुना, 


पल्स पोलियो अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आरोन सुश्री मंजुषा खत्री ने आज सिविल अस्पताल आरोन पहुंचकर बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई तथा अभियान की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।


इस अवसर पर एसडीएम सुश्री खत्री ने उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, जिससे बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।


एसडीएम ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अभियान को सफल बनाने में सभी के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।


अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य संबंधित अमला उपस्थित रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.