Type Here to Get Search Results !

फतेहगढ़ थाना पुलिस की सतर्कता से रात्रि गस्त में धराया शराब तस्कर

 *अवैध शराब के विरूद्ध गुना पुलिस की सतत कार्यवाही*


फतेहगढ़ थाना पुलिस की सतर्कता से रात्रि गस्त में धराया शराब तस्कर


*आरोपी से 66 लीटर कच्ची शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब माफियाओं एवं तस्‍करों के विरूद्ध निरंतर कठोर और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा रात्रि गस्त के दौरान महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए मोटर सायकिल पर 66 लीटर कच्ची शराब के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार किया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 02-03 जुलाई 2026 की रात में फतेहगढ थाने से पुलिस की एक टीम नाईट पैट्रोलिंग पर थी, इसी दौरान फतेहगढ़ बरसाती रोड़ पर एक व्यक्ति के होण्डा साइन मोटर सायकिल क्रमांक MP08 ZD 2630 पर प्लास्टिक की बड़ी-बड़ी दो केनें लटकाए हुए दिखाई देने  पर पुलिस टीम द्वारा उसे रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सोनू पुत्र छोटेलाल बंजारा उम्र 22 साल निवासी ग्राम कांसल थाना फतेहगढ़ का बताया एवं उसकी मोटर सायकिल पर लटकी केंनो के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस द्वारा चैक करने पर दोंनो केनों में हाथभट्टी पर निर्मित कुल 66 लीटर अवैध कच्ची शराब भरी हुई पाई गई । आरोपी के कब्जे से बरामद शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकिल को पुलिस ने विधिवत जप्‍त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके विरूद्ध फतेहगढ थाने में अप.क्र. 144/26 धारा 34(2) आबकारी एक्‍ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।


               फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध की गई इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि दिलीप सिंह रघुवंशी, सउनि जसरथ दिवाकर, सउनि नरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फाल्के, प्रधान आरक्षक विकाश भार्गव, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, आरक्षक दीपक शर्मा, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक विकास राठौर, आरक्षक कुलदीप धाकड, आरक्षक धीरेन्द्र बघेल, आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक राजीव सेन एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक कुलदीप भदौरिया व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.