Type Here to Get Search Results !

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध आरोन थाना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

 अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध आरोन थाना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही


*आरोपी से हाथ भट्टी की बनी 70 लीटर कच्ची शराब सहित तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त*  



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्‍त माफियाओं, कारोबारियों, तस्‍करों आदि के विरूद्ध सतत और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में आरोन थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार एवं उनकी टीम द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए बाईक पर कच्ची शराब सहित तस्कर को गिरफ्तार किया गया है ।  


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 17 जुलाई 2026 की रात जिले के आरोन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्‍त हुई थी कि ग्राम इमलिया में सीमेंट फेक्ट्री के पास एक व्यक्ति टीव्हीएस अपाचे मोटर साइकिल पर एक कट्टे में कच्ची शराब के पैकेट लेकर उन्हें बेचने के उद्देश्य से खडा हुआ है । थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्‍करी की सूचना के मिलते ही सूचना की तस्‍दीक व कार्यवाही हेतु आरोन थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्‍काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर देखा, जहां पर मुखबिर के बताए हुलिए की मोटर साइकिल पर एक व्यक्ति खडा दिखा, जो पुलिस को आते देख वहां से भागने का प्रयास लगा लेकिन पुलिस फोर्स द्वारा उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया । पूछताछ पर उसने अपना नाम प्रधुम्न पुत्र राजेन्द्र कंजर उम्र 27 साल निवासी राजपुरा थाना राघौगढ जिला गुना का होना बताया । मुखबिर सूचना के आधार पर उसके कब्जे से बरामद प्लास्टिक के कट्टे को चैक करने पर उसमें हाथभट्टी की शराब के 01-01 लीटर के कुल 70 पैकिट पाए गए । आरोपी से बरामद 70 लीटर कच्ची शराब कीमती 70,00/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती 01.20 लाख रुपये सहित कुल करीबन सवा लाख रूपये मूल्य का मशरूका पुलिस ने विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जिसके विरुद्ध आरोन थाने में अपराध क्रमांक 260/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया ।


               अवैध शराब के विरुद्ध आरोन थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार, उपनिरीक्षक किशोर टोप्पो, सउनि राजेन्द्र यादव एवं आरक्षक अरविन्द काछरे आदि थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.