Type Here to Get Search Results !

नायब तहसीलदार/प्रभारी तहसीलदारों के तहसीलदार पद पर पदोन्नत होने पर कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

 नायब तहसीलदार/प्रभारी तहसीलदारों के तहसीलदार पद पर पदोन्नत होने पर कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं


गुना 

राज्य शासन द्वारा नायब तहसीलदार/प्रभारी तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने जिले में पदस्थ प्रभारी तहसीलदारों के तहसीलदार पद पर पदोन्नत होने पर श्री धीरेन्द्र गुप्ता, श्री सुनील वर्मा, श्री अनुराग जैन, श्री आशीष यशवाल, श्री मयंक खेमरिया, श्री देवदत्त गोलिया, श्रीमती शालिनी भार्गव एवं श्री मयंक तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर श्री कन्याल ने सभी पदोन्नत अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं दक्षता के साथ करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.