Type Here to Get Search Results !

नरयावली विस.के ब्लॉक,मण्डलम,वार्ड एवं पंचायत कमेटियों का सम्वाद कार्यक्रम सम्पन्न

 नरयावली विस.के ब्लॉक,मण्डलम,वार्ड एवं पंचायत कमेटियों का सम्वाद कार्यक्रम सम्पन्न।


नवनियुक्त पदाधिकारियों का तिरंगा गमछा व

पुष्प वर्षा कर हुआ आत्मीय स्वागत।


कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी समर्पित कार्यकर्ता हैं.......सुरेन्द्र चौधरी


बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिये काम करें......भूपेन्द्र सिंह मोहासा 



सागर / नरयावली विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली,सागर ग्रामीण, मकरोनिया एवं सदर कैन्ट की ब्लॉक,मण्डलम, वार्ड एवं पंचायत कमेटियों का संवाद कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मोहासा,नरयावली विधान सभा के प्रभारी लक्ष्मण सिंह ठाकुर,जिला कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी के मुख्य आतिथ्य में पटकुई बरारु में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई साथ ही ब्लॉक,मण्डलम,वार्ड एवं पंचायत कमेटियों सहित नव नियुक्त पदाधिकारियों का 

तिरंगा गमछा व पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया।सम्वाद कार्यक्रम को संबोधित करतें हुये मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी समर्पित कार्यकर्ता ही हैं।पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना,आमजनों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का पूरी ताकत के साथ डट कर मुकाबला करने का आह्वान किया।जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मोहासा ने कहा कि पार्टी संगठन बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के समर्पण और संघर्ष से ही मजबूत होता है।उन्होंने उपस्थित कांग्रेस जनों से नियमित संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रत्येक बूथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी को सशक्त व मजबूत बनाने की बात कही। नरयावली विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन,समन्वय और निरंतर जनसंपर्क आवश्यक है।उन्होंने सभी से सक्रिय रहकर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आग्रह किया।जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचार धारा सामाजिक न्याय,संविधान और जनहित की विचारधारा है। हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को आमजनों के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना हैं।जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के सचिव पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम शिल्पी ने कहा कि आज बड़े ही हर्ष का विषय हैं कि पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों का आयोजित संवाद कार्यक्रम पार्टी संगठन को ओर अधिक मजबूती प्रदान करेगा।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर,नरयावली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवपाल यादव, मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैन्ट के अध्यक्ष पं.रवि उमाहिया,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा आदि ने सभी अतिथियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए पार्टी संगठन के निर्देशों के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य करने का आग्रह किया।कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अशरफ खान ने किया एवं आभार कांग्रेस नेता कोमल सिंह ने माना।सम्वाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस राकेश राय,सेवादल के प्रदेश महामंत्री विजय साहू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आर आर पारासर, जतिन चौकसें,अभिषेक गौर,ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चावड़ा,पूर्व सरपंच विशाल सिंह, शरद राजा सेन,मनोहर पारासर, आनंद सोलंकी, रोहित तिवारी,विक्रम सिंह, हेमन्त लारिया,अनिल कुर्मी,हरगोविन्द कुर्मी, मोतीलाल कुर्मी, पार्षद मोहन अहिरवार,पार्षद सीमा कमल चौधरी,अभय सिंह,अमित यादव, सरफराज पठान,राजा बुन्देला,निकलंक जैन, कदम सिंह, आई एम खान,हल्लू भाई,हरप्रसाद पटैल,राजू डिस्क,हरप्रसाद पटैल,हरप्रसाद अहिरवार,राम सेवक अहिरवार,अफजल खान, शेख जावेद कलु,कमल चौधरी,खिलान सिंह, राम बहादुर कुर्मी,मदन सेन,डी एस राजपूत, राजेश श्रीवास, शोभित दुबे,प्रेम लाल,सुनील चौधरी,गंगाराम कैमिया,सुदीप पटैरिया,दिलीप रावत,गोविन्द उपाध्याय,समीर मकरानी,नफीस मकरानी, राहुल कुशवाहा,साहित्य पाण्डेय, देशराज यादव, नीरज कुशवाहा,विशाल बाबू, गीता मौर्य, शान पठान,गुलाब अहिरवार,नियाज अहमद,अजय चौधरी,आजाद सिंह,राम अवतार सिंह, संतोष सोनी,धर्मेन्द्र अहिरवार,अच्छे लाल, नरेन्द्र यादव,श्याम यादव,संजय पारोचि,जीवन लाल,राहुल सिंह राजपूत,दीपेन्द्र सिंह,शेख फरीद,खुशाल यादव,पवन राय,कमलेश मौर्य, महेंद्र यादव,संतोष मिश्रा,सतेन्द्र जोशी,रिक्की गुप्ता,जगदीश पाठक,धनीराम लड़िया,सुभाष चंद,मदन राजगीर,शिवा राठौर,महेन्द्र पटैल, पप्पू विश्वकर्मा,कपूर दाऊ,रेवाराम रजक,संतोष कुर्मी,गौतम अहिरवार, हेमन्त पवार,विजय कुमार,रमेश कुमार,मन्नू लाल,भगवान सिंह पटैल,सोबत सिंह,जितेंद्र अहिरवार,जसवंत अहिरवार,सौरभ सिंह,गणेश ठाकुर,प्रकाश अहिरवार,अरविंद पटैल,अजय बमदेले,रामकेश पटैल,दिनेश यादव,रामपाल लोधी,रामरतन यादव,धन सिंह देवरी,लाल सिंह,गुलशन कुशवाहा,कमल सिंह,खूब सिंह,बिजेन्द्र सिंह, नन्नू बंसल आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.