Type Here to Get Search Results !

जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे ने किया औचक निरीक्षण

जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे ने किया औचक निरीक्षण

*अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्यवाही के दिये निर्देश*




गुना। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे द्वारा आज दिनांक 24 जुलाई 2026 को गुना ब्लॉक की ग्राम पंचायत विनायकखेड़ी में स्कूल, आंगनबाड़ी एवं प्रधानमंत्री आवासों का औचक निरीक्षण किया गया। 

सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे द्वारा बैठक सर्वप्रथम शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय विनायकखेड़ी में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया। जिसमें स्कूल में पदस्थ 05 में से 02 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए एवं छात्र/छात्राओं में कुल 121 में से केवल 69 छात्र/छात्राएं उपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए  शिक्षकों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को उचित कार्यवाही करके प्रतिवेदन रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए कक्षाओं में अध्यापन कार्य एवं शैक्षणिक गतिविधियां संतोषजनक पाई गई मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं मेनू का पालन देखा गया। तत्पश्चात शासकीय प्राथमिक विद्यालय कंचनपुरा में किचिन सेड का निरीक्षण किया। जिसमें साफ-सफाई का अभाव पाया गया एवं शा.प्रा. विद्यालय कंचनपुरा का भी निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात आंगनवाड़ी केंद्र

विनायकखेड़ी में बच्चों की उपस्थिति शून्य पाई गई एवं विगत 04 दिनों से बच्चों को खाना नहीं दिया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी अनुपस्थित पाई गई एवं उपस्थिति रजिस्टर में दिनांक 18.07.2026 से दिनांक 24.07.2026 तक बच्चों की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई जबकि दर्ज संख्या 18 पाई गई है। 

तत्पश्चात ग्राम कंचनपुर  में जनमन आंगनवाड़ी भवन में भी निरीक्षण किया गया जिसमें मौके पर एक भी बच्चा उपस्थित नहीं पाया गया एवं ना ही कार्यकर्ता उपस्थित पाई गई केवल  सहायिका उपस्थित पाई गई, जिसके लिए महिला बाल विकास के सहायक संचालक दिनेश चंदेल जी को उक्त सेक्टर/आंगनबाड़ी के सुपरवाइजर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए गए। तत्पश्चात कंचनपुरा में  निर्माणाधीन प्रधानमंत्री जनमन आवासों का भौतिक सत्यापन, निरीक्षण किया गया, जिसमें कार्य की प्रगति धीमी होने 

एवं जिओटैग के बाद समय पर मस्टर जारी करने व किश्तों को समय पर पहुंचाने एवं समस्त आवासों को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए एवं हितग्राहियों से चर्चा कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं प्राप्त किश्तों की जानकारी ली गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.